DNN सोलन
सोशल मीडिया पर डाले जाने वाली फोटो का दुरुपयोग हो सकता है। यह बात कई मामलों में सही साबित हुई है। कुछ लोग किसी अन्य की फोटो डालकर फर्जी आईडी बना रहे है, जबकि कुछ लोग किसी अन्य फोटो पर किसी का चेहरा लगाकर फोटो का दुरुपयोग कर रहे है। विशेषतौर पर महिलाओं की फोटो के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें देश भर में पुलिस के पास पहुंच रही है।
फोटो से छेड़छाड़ कर उसी लड़की को ब्लैकमेल करने के मामले की शिकायत सोलन पुलिस के पास भी पहुंची है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। लड़की ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी फोटो के चेहरे पर किसी अन्य का धड़ जोड़कर कोई उसे ब्लौकमेल कर रहा है। ऐसे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।















